फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One controlled, including illegal weapon and live cartridge.

अवैध हथियार समेत एक काबू

Wed, 26 Aug 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
One controlled, including illegal weapon and live cartridge.
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 और 17 चौकी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध हथियार और कारतूस कहां से लेकर आया था और उसका क्या करने का इरादा था। आरोपी की पहचान आकाश निवासी गांव आसौदा के तौर पर की गई।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-6 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-16 व 17 पुलिस चौकी की एक टीम सेक्टर-4 के पास गश्त पर तैनात थी। पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। वह युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरिप्रकाश ने बताया कि चौकी में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध हथियार समेत युवक को काबू किया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-6 में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed