फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one arrested in dharambeer murder case

धर्मबीर हत्या कांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
one arrested in dharambeer murder case
झज्जर। डीघल गांव में जून में दीवार को लेकर हुुए विवाद में व्यक्ति की हुई हत्या के मामले का 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी झज्जर पुलिस की एक टीम गिरफ्तार किया है। अपराध जांच शाखा झज्जर की एक टीम ने उपरोक्त मामले की साजिश में शामिल अति वांछित आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुमित पुत्र अशोक निवासी गांव डीघल के तौर पर की गई। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह , मुख्य सिपाही सचिन व मुख्य सिपाही वीरेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने गांव डीघल निवासी धर्मबीर की हत्या के मामले में अतिवांछित आरोपी को झज्जर शहर के एरिया से गिरफ्तार किया है। गांव डीघल में घर की दीवार के आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुए झगड़े में आरोपियों ने एक व्यक्ति को हथियारों से चोटें मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव डीघल निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया था कि उनके घर के साथ उदय सिंह उर्फ उदल निवासी डीघल का खाली प्लॉट पड़ा है। घर की दीवार को लेकर उनके पड़ोसी उदय सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पंचायती तौर पर उनका आपस में समझौता हो गया था। 7 जून 2021 को दोपहर बाद उदय सिंह अपने परिवार व अन्य के साथ उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगा। उसके पति धर्मबीर ने गाली देने से मना किया तो वे सभी उनका दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस आए। सभी ने हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जानलेवा हमले में लगी चोटों के कारण उसका पति धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वे सभी उपचार के लिए अस्पताल डीघल गए। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। वारदात में गंभीर रूप से घायल एवं रोहतक के एक निजी हॉस्पिटल में उपचाराधीन धर्मबीर निवासी डीघल की 11 जून 2021 को मौत हो गई। जिसके पश्चात थाना दुजाना में दर्ज आपराधिक मुकदमा में हत्या की धारा जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed