फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused in theft case, control over.

चोरी के मामले में एक आरोपी काबू, ट्राला बरामद

Mon, 31 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One accused in theft case, control over.
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्राला चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। उसकी निशानदेही से ट्राला भी बरामद किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी मांडौठी सहायक उप निरीक्षक परवीन कुमार ने बताया कि शिव कुमार निवासी एचएल सिटी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पास एक ट्राला है। जिस पर पर गांव मातन निवासी अमित चालक है। चालक ने 27 अगस्त की शाम को ट्राले को गांव मातन में खड़ा किया था। अगले दिन 28 अगस्त की सुबह जाकर देखा तो ट्राला वहां नहीं मिला। शिकायत पर थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया था। चौकी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान नवीन उर्फ भोला निवासी गांव महराना के तौर पर की गई। आरोपी ने पूछताछ में ट्राला चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के ट्राले को गांव डाबोदा के एरिया से बरामद किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed