फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in murderous attack case

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in murderous attack case
बेरी। जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित निवासी बेरी के तौर पर की गई। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि प्रिंस निवासी वजीरपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 25 मार्च को वह अपने साथियों के साथ बेरी में होली खेलने गया था। तभी वहां पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसकी पवन व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे वहां से चले गए। रात को जब वह हर्बल पार्क बेरी के गेट के पास खड़े थे, तभी वहां पर पवन व उसके साथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ गए। पवन ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से उसके ऊपर फायर कर दिया, इसके बाद वह चारों गाड़ी में बैठकर वहां से गांव बेरी की तरफ भाग गए। परंतु पवन व उसके साथियों ने हमारी गाड़ी का पीछा किया। आगे रास्ता तंग होने पर हमने अपनी गाड़ी रोक दी और मोटरसाइकिल सवार हमारे पास आ गए। उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed