फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in kidnapping and snatching case

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपहरण व छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी काबू

Thu, 19 Oct 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in kidnapping and snatching case
बहादुरगढ़। थाना सदर पुलिस ने छीनाझपटी व अपहरण करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी एचएल सिटी बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सोनू निवासी गालमपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी गाड़ी को बेचकर दूसरी गाड़ी बोलेरो लेनी थी। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती ललित निवासी सिदीपुर के साथ हुई थी। उसने ललित को गाड़ी बेचकर दूसरी गाड़ी लेने के बारे में बताया। ललित मोटरसाइकिल पर आया और उससे बात करने लगा। उसी दौरान दो-तीन व्यक्ति एक गाड़ी में आए और उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। उससे 20 हजार रुपये भी छीन लिए। साथ ही जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर एक प्रॉपर्टी कार्यालय में ले गए। वहां पर उसके साथ मार पिटाई की और उसे बंदी बनाकर रखा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उससे अपने घर से रुपये मंगवाने के लिए कहा, उसने अपने घर वालों से संदीप के अकाउंट में 14 जून 2023 को 80 हजार रुपये व 15 जून 2023 को 30 हजार रुपये डलवाए। मौका पाकर वह वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। एक टीम ने अपहरण व छीनाझपटी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान गौरव निवासी सिद्दीपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed