{"_id":"68aa0bff66f52624570512b4","slug":"one-accused-arrested-in-case-of-theft-from-a-house-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116988-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। मकान से चोरी मामले में थाना लाइनपार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। निरीक्षक परमजीत ने बताया कि लाइनपार निवासी सुभाष ने शिकायत दी कि वह किसी कार्य के लिए 9 अगस्त को अपने घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। जब घर आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और घर से सोने, चांदी के आभूषण और नकदी नहीं मिली। शिकायत पर थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। उप निरीक्षक सुभाष की टीम ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिम्मत निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी से चुराई गई चांदी की अंगूठी और एक पाजेब बरामद की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -