{"_id":"05940ba943b0aae613c3d78aae5d223a","slug":"on-the-improvement-of-gender-equity-the-government-given-plaudits-to-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात के सुधार पर सरकार ने जिले को दी शाबासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात के सुधार पर सरकार ने जिले को दी शाबासी
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 29 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
लिंगानुपात के सुधार की कवायद में पूरे प्रदेश में झज्जर जिला अव्वल है। लिंग-भेद के अंतर को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने उपायुक्त डॉ. अशंज सिंह को बधाई देते हुए इन प्रयासों को जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिलों के उपायुक्त के साथ-साथ स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग व जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रदेश के अन्य जिले भी झज्जर के मॉडल को अपनाते हुए लिंगानुपात में सुधार करें।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह से झज्जर में लिंगानुपात के सुधार के लिए की जा रही कोशिशों को भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों से साझा कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह तारीफ के काबिल है कि कुछ महीनों के प्रयास में जिले के लिंगानुपात में जबरदस्त सुधार आया है। जनवरी माह में 800 था वहीं अब मई में 895 पर पहुंचा है।
डॉ. राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री खासे गंभीर है। इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं नियमित रूप से मानिटरिंग कर रहे हैं।
जिले के सभी लोग दें साथ: डीसी
उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने जिले के तमाम लोगों से कहा यह अच्छी खबर है कि पिछले कुछ महीनों में जिले में लिंगानुपात में काफी सुधार आया है।
उन्होंने जिले के लोगों से भी आह्वान किया कि इस मुहिम को शत-प्रतिशत सफल करने के लिए वे आगे आएं।