फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On 15 points, just three invoices swipe machine, jhajjar news

15 चालान प्वाइंटों पर सिर्फ तीन स्वाइप मशीन

Sat, 25 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सरकार रोजाना कैशलेश ट्रांजेक्शन करने पर जोर दे रही है लेकिन लेकिन संसाधन पूरे न होने के कारण यह मुहिम सिरे नहीं चढ़ पा रही है। ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए बहादुरगढ़ में तीन स्वाइप मशीनें ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराई गई है जोकि काफी कम हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर भर में कम से कम 15 प्वाइंट बनाए गए हैं जिन पर आज भी ट्रैफिक पुलिस की चालान ब्रांच में चालान का भुगतान नकद हो रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने भी उच्चाधिकारियों से बहादुरगढ़ शहर में स्वाइप मशीनों की डिमांड भेजी है लेकिन अभी तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कहां-कहां बनाए गए हैं प्वाइंट
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में 15 प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर के सेक्टर-9 मोड़, नाहरा-नाहरी मोड़, झज्जर मोड़ प्वाइंट पर ही स्वाइप मशीन है। अन्य प्वाइंटों पर आज भी चालान काटकर हाथ में थमाए जाते हैं और उनका भुगतान ट्रैफिक पुलिस की चालान ब्रांच में किया जाता है। ऐसे में लोगों को काफी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी होती है।
विज्ञापन



जिले भर में ट्रैफिक पुलिस को मात्र तीन स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें से तीनों बहादुरगढ़ में काम कर रही हैं। अन्य शहरी प्वाइंटों पर भी स्वाइप मशीनों की आवश्यकता है। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उच्च अधिकारी उनकी मांगों पर संज्ञान लेंगे और यहां पर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप हुड्डा, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed