फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Old man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 12 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़। आसौदा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन में चढ़ते वक्त पांव फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय उमेद सिंह के रूप में हुई है। उमेद सिंह आसौदा गांव के रहने वाले थे और दिल्ली में किसी सरकारी विभाग में कार्यरत थे। ड्यूटी जाने के लिए वह आसौदा रेलवे स्टेशन आए थे। वह गाड़ी में चढ़ने लगे तो अचानक उनका पांव फिसल गया। गाड़ी चल पड़ी और वह चपेट में आ गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। जब तक अस्पताल ले जाया जाता उनकी सांसें थम चुकी थीं। जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में घटना को इत्तेफाक मानते हुए कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed