फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Oil theft from tankers revealed, diesel and petrol recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: टैंकरों से तेल चोरी का खुलासा, डीजल-पेट्रोल बरामद

Thu, 16 Nov 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from tankers revealed, diesel and petrol recovered
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में तेल चोरी का एक और मामला सामने आया है। अपराध जांच शाखा द्वितीय और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक गोदाम से करीब 2850 लीटर डीजल और 80 लीटर पेट्रोल बरामद किया। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है। इस संबंध में तीन आरोपियों पर धारा 285, 379 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आसौदा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट है। रोजाना बड़ी संख्या में डीजल, पेट्रोल के टैंकर इस प्लांट से निकलते हैं। चालकों द्वारा टैंकरों से चोरी-छिपे तेल निकालकर सस्ते दाम में बेचने के मामले भी सामने आते रहे हैं। आसौदा व आसपास कुछ लोग इस धंधे में लिप्त हैं। वे सस्ते दाम पर चालकों से डीजल, पेट्रोल खरीदते हैं और दाम बढ़ाकर बेच देते हैं। इस तरह की एक सूचना सीआईए-2 बहादुरगढ़ को मिली कि फन टाउन के पास कुछ लोगों ने डीजल, पेट्रोल का स्टॉक कर रखा है। सूचना पर पुलिस हरकत में आई। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी अजय कुमार के साथ संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक ठिकाने पर कृष्ण नाम का व्यक्ति मिला। उसे टीम ने काबू किया। उसकी निशानदेही पर टीम नजदीक स्थित एक टाटियों के गोदाम पर गई। डीजल-पेट्रोल का स्टॉक बरामद हुआ। कुल 15 ड्रम मिले, जिनमें 2850 लीटर डीजल था। जबकि एक ड्रम से 80 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। इस दौरान सामने आया कि लाठ का निवासी कृष्ण के साथ निलोठी का गौरव और आसौदा का राकेश भी इस काम में लिप्त हैं। डीजल-पेट्रोल आदि स्टॉक करने संबंधित कोई लाइसेंस-परमिट भी ये पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी से खुलासा हुआ है कि वह कुछ चालकों के साथ मिलीभगत कर प्रति टैंकर पांच से दस लीटर तेल निकालते हैं। चालकों से यह तेल 60 रुपये के भाव में लिया जाता है। इसके बाद 80 रुपये के हिसाब से ट्रैक्टर व अन्य वाहन चालकों को बेच दिया जाता है। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज हुआ है। इनमें से कृष्ण की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन




वर्जन..

आसौदा में एक स्थान पर रेड की गई थी। वहां से डीजल-पेट्रोल का स्टॉक बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी कृष्ण को काबू किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विवेक मलिक, इंस्पेक्टर, सीआईए-2, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed