फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officials will each adopt one school.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकारी एक-एक स्कूल लेंगे गोद

Wed, 10 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Officials will each adopt one school.
09jjrp08- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक। स्रो
झज्जर। निपुण हरियाणा के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षा विभाग के विभिन्न हितधारकों की जिलास्तरीय मासिक बैठक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि खंड और जिला अधिकारी विद्यालयों काे गोद लेंगे ताकि स्कूल में बच्चों का सीखने का स्तर बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने राज्य द्वारा निर्धारित एजेंडे को प्रस्तुत किया। बैठक में निपुण मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मेंटर्स और मॉनिटर्स की विद्यालयों में विजिट का अनुपालन, शिक्षा कार्यालयों और कक्षाओं में निपुण लक्ष्यों का प्रदर्शन तथा दूसरी और तीसरी कक्षाओं के मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देना शामिल था।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक सुशील भारती ने अपने अनुभव को साझा किया और सभी हितधारकों से गुणवत्तापूर्ण विद्यालय भ्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सभी हितधारकों से निपुण भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक शिक्षक निपुण मिशन के तहत आयोजित सभी क्लस्टर, खंड, जिला या राज्यस्तरीय बैठकों या कार्यशालाओं में अनिवार्य रूप से भाग लें। राज्य टीम के सदस्य अभिषेक ने 15 और 16 सितंबर को निर्धारित आगामी मूल्यांकन के लिए सभी मेंटर्स को प्रशिक्षण दिया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट, जयपाल दहिया, रोहताश दहिया, डाइट संकाय सदस्य सुनील कुमार, संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed