{"_id":"6aa85721f2d80c56a70ae53b","slug":"officials-must-take-every-complaint-seriously-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-139890-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शिकायत को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शिकायत को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी
Tue, 15 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र नागरिकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही।
उन्होंने समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत से संबंधित विभाग के अधिकारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और जहां संभव हुआ, वहां मौके पर ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। जिन शिकायतों का समाधान लंबित है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।