फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   officers active on Vij,s tweet

विज के ट्वीट से एक्टिव हुए अफसर

Sat, 11 Jul 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 11 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीछे कूड़े के साथ एक्सपायरी डेट की दवाइयां व रिकॉर्ड जलाए जाने के मामले में विभाग के अधिकारी शुक्रवार को एक्टिव नजर आए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा ट्वीटर पर ट्वीट के जरिए जांच के आदेश दिए जाने के बाद पंचकूला व रोहतक से अधिकारियों की टीम यहां पहुंची। टीम ने यहां अस्पताल अधिकारियाें से बातचीत की और अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसएमओ के कमरे में करीब दो घंटे सीएमओ व डॉक्टरों के साथ बैठक की और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बातचीत भी की।

विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निरीक्षण की सूचना से वीरवार को जिला अस्पताल में सफाई कार्य चल रहा था और जिला अस्पताल के पीछे शव गृह के सामने कूड़े के साथ एक्पायरी डेट की दवाइयां भी जला दी गईं थीं। मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टवीट् करके मामले की जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को रोहतक व पंचकूला से विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मामले की जांच करने के अलावा जिला अस्पताल का निरीक्षण करने यहां पहुंची। टीम में रोहतक से डॉ. शिवकुमार व पंचकूला से डॉ. प्रवीण सेठी के अलावा अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने जिला अस्पताल में कूड़े के ढेर में दवाइयां जलाने के मामलेे की जांच की और इसमें जिला अस्पताल के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। उसके बाद जिला अस्पताल के सभी अधिकारियों व डाक्टरों के साथ मीटिंग करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम ने इमरजेंसी कक्ष में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनसे जिला अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed