फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Offer 56 Bhog to Govardhan by bringing dishes from their respective homes

अपने-अपने घर से व्यंजन लाकर गोवर्धन को लगाए 56 भोग

Sat, 06 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Offer 56 Bhog to Govardhan by bringing dishes from their respective homes
मेन बाजार स्थित परोपकारी सभा महावीर मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन पूजा उत्सव हर्ष के साथ मनाया गया। लोगों ने गोवर्धन बाबा की सामूहिक रूप से पूजा की। बाबा के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। बाबा को 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महावीर मंदिर में हिंदू उत्सवों से भरपूर कार्तिक माह में आने वाले सभी त्योहारों को धूमधाम से मना रहा है। शुक्रवार को गऊ के गोबर से निर्मित गोवर्धन भगवान के पूजन का शुभारंभ सभा के प्रधान जगदीश ऐलावाधी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके पश्चात प्रभु संकीर्तन प्रारम्भ हुआ। भजनों से प्रांगण में बैठे कृष्ण भक्त भाव विभोर हो कर नाचते झूमने लगे जिससे मंदिर कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मन्दिर को खूब सजाया गया जो देखते ही बनता था। भगवान कृष्ण के भक्त अपने-अपने घरों से गोवर्धन को 56 भोग लगवाने के लिए अलग-अलग व्यंजन बना कर लाए। दिन में 2:30 बजे प्रभु चरणों में भोग लगाया गया। तत्पशात विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुरेश छाबड़ा, देव पुनिहानी, अशोक दुआ, तरुण चुघ, यशपाल गांधी, ईश पूनिहानी, मुरार बत्रा, कोमल टुटेजा, कान्ता हुडिया व अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed