फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NP EO took meeting of officials regarding pollution

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण को लेकर नप ईओ ने ली अधिकारियों की मीटिंग

Wed, 20 Nov 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
NP EO took meeting of officials regarding pollution
-फोटो 55 : नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग लेते ईओ संजय रोहिल्ला। स्रोत नगर परिषद
बहादुरगढ़। शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए अब नगर परिषद भी सख्ती दिखाना शुरू करेगी। खुले में कूड़ा जलाने, कूड़ा फेंकने, निर्माण सामग्री को ढंककर न रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके चालान किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने कई टीमों का गठन किया है जो हर रोज अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेगी और प्रदूषण फैलाने वालों के चालान करेगी। अगर नगर परिषद का कोई कर्मचारी कूड़ा जलाता हुआ मिला तो उस पर भी कार्रवाई होगी। सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने के लिए जल्द ही ट्रक माउंटेड दो एंटी स्मॉग गन खरीदी जाएंगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने डीसी की बैठक के बाद अपने कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, एमई अर्जुन सिंह, एसआई सुनील हुड्डा, एलओ नीरज शर्मा, जेई संदीप कौशिक व नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed