फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now you will get 2 liters of oil at government ration depot for 100 rupees

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी राशन डिपो पर दो लीटर तेल अब मिलेगा 100 रुपये में

Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now you will get 2 liters of oil at government ration depot for 100 rupees
बहादुरगढ़। प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार ने महंगाई का झटका दिया है। सरकारी राशन डिपो पर हर माह रियायती दरों पर मिलने वाला फोर्टिफाइड सरसों तेल अब उन्हें पहले की तुलना में डेढ़ गुणा अधिक महंगा मिलेगा। बीपीएल परिवारों को पीडीएस योजना के तहत प्रति लीटर जहां 20 रुपये देने पड़ते थे, उन्हें अब इसके लिए 50 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ता तो पहले जो 2 लीटर तेल 40 में मिलता था अब उसे 100 रुपये देने होंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिले ऑनलाइन आंकड़ों में झज्जर जिले में कुल 1 लाख 63 हजार 42 बीपीएल परिवार हैं। इनमें सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ डिवीजन में हैं और उनका यहां पर आंकड़ा 65 हजार 935 का है। बादली डिवीजन में 9 हजार 397, बेरी में 21 हजार 26, झज्जर में 35 हजार 544 व मातनहेल में 30 हजार 960 बीपीएल कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन


बीपीएल कार्डधारक लाइनपार निवासी प्रमिला, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने राशन डिपो से मिलने वाले तेल के रेट बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका डालने का काम किया है। सरकार को चाहिए कि जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद करें, मगर यहां तो सरकार उनके राशन पर महंगाई का तड़का लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब बीपीएल कार्ड धारकों को दो लीटर फोटिफाइड सरसों तेल के लिए 40 की बजाय 100 रुपये देने होंगे। जुलाई में जब वे राशन खरीदने सरकारी डिपो पर जाएंगे तो इसके लिए उन्हें यह बढ़ी हुई राशि देनी होगी।
- अशोक शर्मा, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed