{"_id":"6199713d4ea29027330d665c91fde247","slug":"nodule-on-the-show-again-lashed-out-at-kapil-gurdev-said-sunil-grover-in-the-film-will-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में दोबारा जाने पर गुत्थी पर जमकर बरसे गुरदेव, कहा सुनील ग्रोवर को नहीं लेंगे फिल्म में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल के शो में दोबारा जाने पर गुत्थी पर जमकर बरसे गुरदेव, कहा सुनील ग्रोवर को नहीं लेंगे फिल्म में
jhjhar
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
हिंदी फिल्म इबन बतूता के निर्माता सिरसा के मूल निवासी गुरदेव अनेजा ने गुत्थी फेम सुनील ग्रोवर की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर की आलोचना कर विवाद पैदा करना उनका मकसद नहीं है लेकिन फिर भी उसने कपिल शर्मा के शो में दोबारा शामिल होकर सुनील ने अपने इलाके के लोगों का मान-सम्मान गिराया है।
विज्ञापन
पहले उसने कपिल के शो को छोड़कर अपना टीवी शो शुरू किया और नाकामयाबी के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। अब वे अपनी तीसरी फिल्म में सुनील को नहीं लेंगे। गुरदेव मंगलवार को बहादुरगढ़ में अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
गुरदेव अनेजा ने कहा कि मैं हरियाणा की मंडी डबवाली से हूं और गुत्थी भी वहीं से है। हम दोनों संघर्ष करने मुंबई गए। वह अलग बात है कि वो जल्दी कामयाब हो गया और मैं निर्माता के रूप में दूसरी फिल्म बनाकर सफलता का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
किसी विशेष काम से बहादुरगढ़ आए अनेजा ने सुनील ग्रोवर को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा गुत्थी को अपनी तीसरी फिल्म के लिए कास्ट करने का था, जिसके कुछ दृश्यों की शूटिंग मुझे सिरसा जिले में करनी थी। गुत्थी को भी वहां आना पड़ता, जहां उसने अपना काफी समय गुजारा है। पर अब उसे अपनी फिल्म के लिए कास्ट नहीं करूंगा।
गुरदेव कहते हैं कि उनकी दूसरी फिल्म आधी से ज्यादा बन चुकी है और तीसरी फिल्म की तैयारी में लगे हैं। वह कहते हैं कि दूसरी फिल्म में उन्होंने हरियाणा से कई अच्छे कलाकारों का चयन किया है। मेरा दायित्व बनता है कि यदि मैं फिल्म बना रहा हूं, तो अपने प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों को भी आगे आने का मौका दूं।
मेरी दोनों फिल्मों के निर्देशक भी हरियाणा से ही हैं लेकिन मैं यह भी नहीं चाहूंगा कि स्टारडम की चाह रखने वाले कलाकार अपने मूल्यों से समझौता करते हुए आगे बढ़े, जिस तरह की हरकत सुनील ग्रोवर ने की है।
---फोटो 10 : गुरुदेव
---फोटो 11 : गुत्थी
--------------