फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nodal officer and duty magistrate appointed in the district in view of HTET examination

एचटेट परीक्षा के मद्देनजर जिले में नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Wed, 30 Dec 2020 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer and duty magistrate appointed in the district in view of HTET examination
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट) की सभी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता कर ली गई हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जिले में बने सभी 17 परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, नोडल अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए नकल रहित परीक्षा का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूरी मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीसी जगनिवास ऑवर ऑल इंचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन

ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने 2 और 3 जनवरी 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए 17 केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आदेश जारी किए हैं। इसमें जिला म्यूनिसिपल कमिश्नर आशिमा सांगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा को नोडल अधिकारी के रूप में रिजर्व में रखा गया है। वहीं बहादुरगढ़ के लिए रिजनल ऑफिसर एचपीसीबी संदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व संयुक्त निदेशक डीआईसी संजीत कौर को नोडल अधिकारी के रूप में रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी
झज्जर
1. डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक रोड एसडीएम झज्जर शिखा व नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग से एक्सईएन नरेंद्र कुमार
2. आरईडी स्कूल तलाव रोड झज्जर के लिए नायब तहसीलदार बेरी रमेश कुमार व नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजेंद्र सुहाग
3. एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिल्ली रोड सेक्टर 9 झज्जर के लिए एसडीएम बादली विशाल कुमार व नोडल अधिकारी मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईन सुरेश लाठर
4. एचआर ग्रीन फील्ड विद्यालय बादली रोड झज्जर के लिए तहसीलदार बेरी आजाद सिंह व नोडल अधिकारी बीडीपीओ झज्जर रामफल
5. मॉडल स्कूल दिल्ली रोड झज्जर के लिए जिला उद्यान अधिकारी रामस्वरूप पूनिया व नोडल अधिकारी तहसीलदार झज्जर नरेंद्र दलाल
6. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर के लिए एआरसीएस झज्जर सत्यावान व नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र सिंह
7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर के लिए नायब तहसीलदार साल्हावास लच्छीराम व नोडल अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग से एक्सईन जितेंद्र हुड्डा
:::बहादुरगढ़
1. हरदयाल पब्लिक स्कूल नजफगढ़ रोड के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईओ नगरपरिषद अत्तर सिंह व नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग से केएस पठानिया
2. एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोहतक रोड ब्लाक एक के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र शर्मा व नोडल अधिकारी डब्लूएस डिविजन से एक्सईन एमपी तंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

3. एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोहतक रोड ब्लाक दो के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बादली प्रभुदयाल व नोडल अधिकारी एचएसवीपी से ईओ सिद्धार्थ
4. सेंट सोलजर एमआर हाई स्कूल एनएच 9 रोहतक दिल्ली रोड के लिए ड्यूटी मजिस्टे्रट एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार व नोडल अधिकारी एचएसवीपी से एक्सईन संदीप
5. बाल विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर रोड के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग से एक्सईएन केके गिल व नोडल अधिकारी एचएसआईआईडीसी से वरिष्ठ मैनेजर राजीव
6. श्रीरामा भारती स्कूल सैनिक नगर नजदीक सेक्टर 6 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभिता ढाका व नोडल अधिकारी तहसीलदार बहादुरगढ़ कनब सिंह
7. बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनिक नगर नजदीक सेक्टर 6 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एआरसीएस बहादुरगढ़ प्रशांत कुमार व नोडल अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग झज्जर से एक्सईएन प्रदीप कुमार

8. डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बहादुरगढ़ जगबीर सिंह व नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग से उप निदेशक डॉ. मनीष डबास
9. मांउट व्यू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा बेरी रोड के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरटीए सचिव अशोक बंसल व नोडल अधिकारी डीटीपी मनमोहन
10. माडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर रोड सेक्टर 2 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक लेबर कमीशनर वीपी हुड्डा व नोडल अधिकारी डीईटीसी नरेंद्र कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed