फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No clue found about the accused in the murder of a youth in the gym

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिम में युवक की हत्या के आरोपी का नहीं लगा सुराग

Fri, 28 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the accused in the murder of a youth in the gym
बहादुरगढ़। चार दिन पहले जाखौदा गांव निवासी कर्मजीत (39) के सिर पर लोहे की रॉड मारकर जिम संचालक द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना को 72 घंटे बीत गए हैं लेकिन आरोपी का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि लाइनपार के शंकर गार्डन स्थित एक जिम में सोमवार को जाखौदा निवासी कर्मजीत की संचालक ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। खास बात यह है कि आरोपी के परिजनों की ओर से ही हत्या की सूचना दी गई थी लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मृत युवक और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक के भाई नीरज दलाल का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर कार्यवाही में ढील बरत रही है। परिवार का कहना है कि आरोपी के परिवार में आईएएस अधिकारी हैं, इसलिए मामले में कार्रवाई तीव्र नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जाखौदा निवासी कर्मजीत की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें कार्य कर रही हैं। हरियाणा के कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए आरोपी सुनील को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा। अभी हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। -मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed