फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   nighbor fired at two brother

दो भाइयों पर चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
nighbor fired at two brother
सामान्य अस्पताल में भर्ती फायरिंग से घायल युवक। - फोटो : Jhjhar
छपार गांव में दो भाईयों पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी जिससे वे घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छपार गांव निवासी रोहित पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अपने गांव के मंदिर में जन्माष्टमी पर प्रसाद लेने गया था। उसके बाद वह अपने घर वापस आ गया था। रात करीब साढे़ बारह बजे किसी ने बाहर से आवाज लगाई। जब घर के बाहर गया तो गली में उसका पड़ोसी रामधन पिस्तौल लेकर खड़ा था। उसने अचानक उस पर सीधा फायर किया जिसके फायर के छर्रे उसे लगे। आवाज सुनकर उसका भाई योगेश उर्फ मिंकू बाहर आया तो उस पर भी रामधन ने सीधा फायर किया। उसके बाद दोनों भाइयों ने मंदिर की तरफ गली में भागकर जान बचाई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही माछरौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मौके से गोली के खोल भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामजस, निरीक्षक, थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed