{"_id":"65f86ac3df133e2bb20affa9","slug":"nhm-workers-raised-demand-for-weekly-leave-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108789-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने उठाई साप्ताहिक अवकाश की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने उठाई साप्ताहिक अवकाश की मांग
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से मिला। उन्होंने उपायुक्त से आरटीएस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश की मांग की।
जिला प्रधान डॉ. अरुण ने बताया कि आरटीएस कर्मियों को पहले साप्ताहिक अवकाश दिया जाता था लेकिन अब बंद कर दिया गया हैं। राज्य मुख्यालय से प्राप्त पत्र में साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का प्रावधान हैं। इसे लेकर कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि यदि साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है तो उनको 60 घंटे की ड्यूटी अतिरिक्त समय मानते हुए ओवरटाइम दिया जाए। हमारा हक 48 घंटे की ड्यूटी उपरांत एक साप्ताहिक अवकाश का हैं। यदि ऐसा नही किया जाता है तो संघ एक बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। इसकी पूर्णतया जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की रहेगी। इसलिए समय रहते हमारी मांग पूरी की जाए ताकि हमारा आर्थिक मानसिक शोषण न हो सके। प्रतिनिधिमंडल में पवन, भूपेंद्र अजय, संजय, विनती, अशोक, आकाश लांबा, दीपक मातनहेल, अशोक पटौदा, सुनील, महेश, संदीप, संजय, नवीन, नवीन ईएमटी, बिजेंद्र, सोनू, दिनेश, देवा मौजूद रहे।