फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New fire alert system will be installed in judicial complex, Rs 21.59 lakh will be spent

Jhajjar-Bahadurgarh News: न्यायिक परिसर में लगेगा नया फायर अलर्ट सिस्टम, 21.59 लाख होंगे खर्च

Tue, 05 Dec 2023 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
New fire alert system will be installed in judicial complex, Rs 21.59 lakh will be spent
झज्जर। न्यायिक परिसर में लगाया गया पुराना फायर सिस्टम बदला जाएगा। इसकी अवधि पूरी हो चुकी है। इसके अलावा एक नया फायर अलार्म सिस्टम और भी लगाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 21 लाख 59 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की इलैक्टि्रक विंग द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर लगा दिया है। 21 दिसंबर को इसे खोला जाएगा। जिस फर्म के रेट कम होंगे और नियम पूरे करेगा, उसको टेंडर जारी कर दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी होने के पांच माह में इसे लगाने का काम पूरा किया जाएगा। यहां बता दें कि मार्च 2008 को जिला मुख्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन हुआ था। उस समय इसका उद्घाटन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजेंदर जैन ने किया था। उसी समय फायर अलार्म सिस्टम भी लगाया गया था। इस सिस्टम को लगे लगभग 15 साल हो चुके हैं। आमतौर पर पुराने फायर सिस्टम की अवधि 10 साल तक होती है, लेकिन इसको लगे 15 साल हो चुके हैं। ऐसे में इसे अब बदलने का काम किया जाएगा। इसकी जगह नया फायर अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं मिलते पुराने फायर अलार्म के पार्ट्स
अधिकारियों की माने तो न्यायिक परिसर में जो फायर अलार्म सिस्टम लगा हुआ है, वह बहुत पुराना है। अब उनके पार्ट्स तक नहीं मिलते हैं। इसलिए इन फायर अलार्म सिस्टम को बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में लगेगा आपातकालीन बचाव उपकरण
इसी प्रकार से न्यायिक कोर्ट परिसर में लगी लिफ्ट में भी काम किया जाएगा। लिफ्ट में स्वचालित/आपातकालीन बचाव उपकरण लगाए जाएंगे ताकि आपातकालीन स्थिति में पता लग सके। इस पर भी 9.65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसका टेंडर भी कर दिया गया है।


वर्जन
न्यायिक परिसर में पुराने फार्म अलार्म सिस्टम को बदलने, नया लगाने के अलावा लिफ्ट में स्वचालित/आपातकालीन बचाव उपकरण लगाया जाएगा। इसका टेंडर कर दिया गया है।
अजय सोलंकी, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, इलेक्टि्रक विंग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed