फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neighbor youth shot woman, death, village weak

पड़ोसी युवक ने महिला को गोलियां मारी, मौके पर मौत

Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth shot woman, death, village weak
बेरी। गांव दुबलधन के पाना बिध्याण में शाम करीब 6 बजे पड़ोस के ही एक युवक ने बेटी के साथ घर जा रही महिला को गोली मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुशीला पत्नी मुकेश के रूप में हुई। घटना की सूचना पर बेरी डीएसपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी सुंदरपाल टीम के गांव दुबलधन पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला युवक गांव का ही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी सुशीला (32) नौ साल की बेटी मनीषा के साथ रविवार शाम को कूड़ा डालने के लिए घर से धाला वाला जोहड़ की तरफ गई थी। जब वह कूड़ा डालकर वापस आ रही थी तो पड़ोस के ही सुरेंद्र उर्फ मोटू ने उसे गोली मार दी। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि कई बार मोटू ने पहले भी महिला के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने मुकेश के बयान पर सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बेरी पुलिस ने वारदात के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- वर्जन
गांव दुबलधन में महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। महिला की पहचान गांव दुबलधन निवासी सुशीला के रूप में हुई है। महिला कूड़ा डालकर वापस अपने घर जा रही थी। गांव के ही युवक ने उसे गोली मारी है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed