फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   nehru college admisson

नेहरू कॉलेज में 495 सीट खाली, स्नातक कक्षाओं का पोर्टल फिर खुला, 25 तक हो सकते हैं नए आवेदन

Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
nehru college admisson
विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिले 13 अक्तूबर को बंद हो गए थे, लेकिन कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग का एडमिशन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश के लिए कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने पहले से आवेदन किया हुआ है, वे भी दाखिला ले सकते हैं। नए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है जबकि ओपन काउंसिलिंग प्रतिदिन होगी और 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में अब तक बीए में 402, बीकॉम में 60, बीएससी नॉन मेडिकल में 88, बीएससी मेडिकल में 31, बीबीए में 46 व बीसीए में 58 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है जबकि 19 विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश रद्द करवा लिया है। नेहरू कॉलेज में बीए में 480, बीकॉम में 160, बीएससी नॉन मेडिकल में 300, बीएससी मेडिकल में 80, बीबीए में 80 व बीसीए में 80 सीटें हैं। इस तरह विभिन्न स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों में से कुल 685 सीटें भर गई हैं जबकि 495 सीटें खाली हैं। अलग अलग पाठ्यक्रमों की बात करें तो बीए में 78, बीकॉम में 100, बीएससी नॉन मेडिकल में 212, बीएससी मेडिकल में 49, बीबीए में 34 व बीसीए में 22 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमकॉम, एमएससी आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर 17 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सभी दाखिले केवल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद 19 अक्तूबर तक शैक्षणिक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच होगी। मेरिट सूची 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आएगा, वे 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 29 अक्तूबर से पीजी कक्षाओं के नए आवेदनों के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा और ओपन कांउसिलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों के लिए एक बार फिर से नए आवेदन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पोर्टल खोल दिया गया है। अब विद्यार्थी दोबारा से आवेदन कर पाएंगे।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed