फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Naresh Kaushik got emotional after his ticket was cut from BJP in Bahadurgarh

Bahadurgarh: भाजपा से टिकट कटने पर भावुक हुए नरेश कौशिक, भाई दिनेश पर साधा निशाना; 9 सितंबर पर टिकी निगाहें

Fri, 06 Sep 2024 01:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

नरेश कौशिक ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पर भी निशाना साधते हुए उन्हें "स्वयंभू नेता" कहा और कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए। उनके इस बयान से भाजपा के अंदर उथल-पुथल का माहौल पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Naresh Kaushik got emotional after his ticket was cut from BJP in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बदले जाने पर बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक भावुक हो गए। उन्होंने एक जनसभा के दौरान स्टेज पर अपनी नाराजगी जाहिर की और आंसू भी छलक आए। नरेश कौशिक की जगह उनके छोटे भाई दिनेश कौशिक को इस बार भाजपा ने टिकट दिया है, जिस पर नरेश कौशिक ने कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन

सभा में बोलते हुए नरेश कौशिक ने दिनेश कौशिक को अहंकारी बताया और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में भी उन्हें निमंत्रण नहीं दिया था। नरेश ने कहा कि अगर सीट जीतनी है तो टिकट बदलनी होगी। उन्होंने 9 सितंबर तक पार्टी से फैसला बदलने की अपील की और कहा कि यदि भाजपा फैसला नहीं बदलती है, तो सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के उम्मीदवार की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन

इस दौरान नरेश कौशिक ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पर भी निशाना साधते हुए उन्हें "स्वयंभू नेता" कहा और कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए। उनके इस बयान से भाजपा के अंदर उथल-पुथल का माहौल पैदा हो गया है। अब सभी की नजरें 9 सितंबर पर टिकी हैं, जब नरेश कौशिक अपने अगले कदम का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed