फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mustard sowing begins

सरसों की बिजाई शुरू

Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
mustard sowing begins
ग्रामीण क्षेत्र में किसान एक बार फिर से व्यस्त हो गया है। सरसों की बिजाई शुरू हो गई है लेकिन किसान अभी तक तापमान गर्म होने से भयभीत है। अब सरसों की बिजाई का समय शुरू हो गया है जो कि अब अक्तूबर माह के आखिर तक चलेगा। किसानों ने बिजाई कार्य शुरू कर दिया है। बिजाई के लिए जहां कुछ किसान जमीन संवारने में जुटे हैं वहीं कुछ किसानों ने बिजाई कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

अक्तूबर के मध्य में सरसों की अगेती खेती की बिजाई की जाती है। इसके बाद भी कुछ किसान तापमान गर्म होने की बजह से अगेती बिजाई कार्य को महत्व नहीं दे रहे हैं और कुछ दिन इंतजार कर पछेती बिजाई की सोच रहे हैं ताकि तापमान में गिरावट हो सके। जिस क्षेत्र में नमी की मात्रा ज्यादा है वहां पर बिजाई कार्य शुरू हो चुका है जबकि रेतीली जमीन पर बिजाई कार्य पछेत ही रहेगा। किसान दीपक, प्रदीप, मनदीप और रामबीर का कहना है कि तापमान ज्यादा होने से बीज के कम अंकुरित होने का भय रहता है जबकि तापमान इसी तरह से गर्म रहा तो अंकुरित होने के बाद भी पौधे को नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं विभाग के एडीओ सतीश मेहरा का कहना है कि पिछले दिनों हुई बरसात से सरसों की बिजाई ने जोर पकड़ा है। सरसों बिजाई का उपयुक्त समय चल रहा है और किसानों को सरसों की बिजाई कार्य की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। आमतौर पर अक्तूबर माह में सरसों का बिजाई कार्य पूरा कर लिया जाता है जिसके बाद किसान नवंबर माह में गेहूं की बिजाई कार्य में व्यस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed