फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder of migrant worker by strangulation, case registered

प्रवासी श्रमिक की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Murder of migrant worker by strangulation, case registered
झज्जर। भूरावास गांव के खेतों में एक प्रवासी श्रमिक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी खेत के मालिक को उस समय मिली जब वह ज्योत जलाने के लिए खेत में बने मकान पर गया। उसने मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी। सूचना मिलते ही गांव का सरपंच गांव के गणमान्य लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और साल्हावास पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सुबूत भी जुटाए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान शंभू मंडल पुत्र कानुमंडल गांव सर्वपट्टी, जिला मधेपुरा बिहार के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने खेत व मकान मालिक भूरावास गांव निवासी सोमबीर के बयान पर मामला दर्ज किया है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शंभूमंडल फसल की कटाई आदि काम के लिए करीब एक माह से इस क्षेत्र में आया हुआ था। वह शाम के समय खेतों में ही कभी किसी के तो कभी किसी के कोठरे में सो जाता था। जब उसका बेटा बुधवार को शाम के समय ज्योत जलाने गया तो चारपाई पर श्रमिक का शव पड़ा था। उसके बाद मामले की जानकारी उसके बेटे ने घर आकर उसे दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो श्रमिक के गले में चद्दर बंधी हुई थी और गले पर जख्म भी था। मृतक के तीन बच्चे हैं जोकि उसके गांव में ही रह रहे हैं। पुलिस टीम हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव भूरावास के खेतों में एक मकान में प्रवासी श्रमिक का शव बरामद हुआ है। किसी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed