फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder case accused brought on production warrant

हत्या के मामले का आरोपी लाया गया प्रोडक्शन वारंट पर

Sat, 09 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Murder case accused brought on production warrant
गांव नूना माजरा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को तिहाड़ जेल से थाना सदर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से हत्या कांड के संबंध में नए खुलासे की उम्मीद है7
विज्ञापन

थाना सदर प्रबंधक निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा मामले की गहनता से छानबीन करते हुए वांछित आरोपी को काबू किया गया। किसी अन्य आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी भूपेन्द्र निवासी जसोरखेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गांव नूना माजरा निवासी सुरेंद्र गुल्लर की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गिरफ्त में आया आरोपी एक आपराधिक गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन

उपरोक्त आरोपी के खिलाफ संगीन किस्म के अनेक आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से हत्या की उपरोक्त वारदात के संबंध में विस्तृत खुलासा होने की संभावना है। बता दें कि आपसी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर 20 अगस्त 2021 को गांव नूना माजरा के एरिया में स्थित एक वर्कशॉप में फायर करके सुरेंद्र उर्फ गुल्लर की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त वारदात के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त वारदात में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए वांछित एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed