{"_id":"61f2f6ffad27d6387f3120d8","slug":"murder-accused-arrested-due-to-mobile-call-detail-jhjhar-news-rtk636784746","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कॉल ने खोला पवन की हत्या का राज, हरियाणा पुलिस का कर्मचारी निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कॉल ने खोला पवन की हत्या का राज, हरियाणा पुलिस का कर्मचारी निकला आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। बहु गांव निवासी पवन की हत्या की वारदात को बड़े ही शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया। हत्यारोपी ने एक युवक का फोन मांग कर पवन को अपने पास बुलाया और उसे गाड़ी में अपने साथ बैठा कर ले गया। जहां पर शराब पिलाकर उसका गला रेत दिया और नहर में चाकू को फेंक वहां से फरार हो गया, लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस मोबाइल से वह कॉल कर रहा है वही मोबाइल हत्या का राज खेल देगा। आरोपी सेना में कमांडो रहा है और सेवानिवृति के बाद हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गया। जो फिलहाल गुरुग्राम में पुलिस के गुप्तचर विभाग में कार्यरत है।
पुलिस ने जब मृतक के मोबाइल पर आए फोन पर कॉल कर उसका पता करते हुए पहुंची तो वह मोबाइल बहाला गांव के एक युवक का मिला। पुलिस ने जब उससे संपर्क साधा तो पता चला कि एक कोसली गांव का एक व्यक्ति उसके पास आया था और उसने उसका फोन मांग कर पवन के पास कॉल की थी। कोसली गांव निवासी आरोपी सुविंद्र अपना मोबाइल भी अपने साथ नहीं लेकर गया और 23 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम देने के बाद वह अगले दिन सुबह अपनी ड्यूटी पर भी पहुंच गया।
24 जनवरी की सुबह कनीना रोड पर मिला था शव
साल्हावास थाना प्रबंधक निरीक्षक रामकरण ने बताया कि 24 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बहु से कनीना रोड पर स्थित एक मंदिर के पास कच्चे रास्ता पर पवन निवासी गांव बहू मृत अवस्था में पड़ा है। अज्ञात आरोपियों ने उस की तेज धार हथियार से चोटें मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। वारदात के संबंध में मृतक के भाई मनोज निवासी गांव बहू ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके भाई की अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी किसी अज्ञात रंजिश के कारण तेजधार हथियार से चोटें मारकर हत्या कर दी है। शिकायत पर थाना साल्हावास में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 24 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सुविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नजदीक पूजना कुआं कोसली जिला रेवाड़ी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुविंद्र ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने योजना बनाकर षड्यंत्र के तहत पवन को अपनी गाड़ी में बैठा कर शराब पिलाकर चाकू से हमला करके उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का मृतक के घर आना जाना था। आरोपी को मृतक ने अपने घर आने से मना किया था। जिसे लेकर हुई कहासुनी व गाली गलौज की रंजिश रखते हुए आरोपी ने योजना बनाकर हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी पूर्व सैनिक है व वर्तमान में हरियाणा पुलिस की सीआईडी यूनिट गुरुग्राम में तैनात है।
आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा टियागो गाड़ी बरामद कर ली है। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में किया है। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
राहुल देव, डीएसपी, झज्जर