{"_id":"691b86b231d84986a50182df","slug":"mukundpur-sarpanch-submitted-a-memorandum-to-the-cm-regarding-development-works-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118955-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुकुंदपुर सरपंच ने विकास कार्यों को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुकुंदपुर सरपंच ने विकास कार्यों को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 18 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : सीएम नायब सैनी को गुलदस्ता भेंट करते मुकुंदपुर गांव के सरपंच सुमित छिकारा। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव मुकुंदपुर सरपंच सुमित छिकारा ने दिल्ली के हरियाणा भवन में भाजपा नेता जसबीर सैनी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की और विकास कार्यों के लिए ज्ञापन दिया। सरपंच सुमित छिकारा ने मुख्यमंत्री को बताया कि काफी लंबे समय से गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
कार्यों के लिए चंडीगढ़ व संबंधित विभागों के चक्कर काटे जा रहे हैं लेकिन अभी तक विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं दी गई है। छिकारा ने बताया कि इन कार्यों को लेकर पंचायत स्तर से संबंधित फाइलें व प्रस्ताव उनके कार्यालय में पूर्व प्रेषित किए जा चुके हैं।
उन्होंने विकास कार्यों में मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना, फिरनी का निर्माण, तालाब, 2 गऊ घाट, तालाब का सुंदरीकरण, गांव का स्वागत द्वार, आरसीसी नालों का निर्माण, बीसी चौपाल, गांव मुकुंदपुर से बामनौली तक पक्की सड़क का निर्माण, खेल स्टेडियम, ई-लाइब्रेरी, अधूरी व्यायामशाला को पूरा करने और सरकारी डिस्पेंसरी खोलने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कामों को स्वीकृति दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, मास्टर इंद्रराज, सदाराम, जयकरण, प्रकाश, सुखबीर, आकाश छिकारा, हरीश, रवि मुकुंदपुर, मंजीत, विजय कुमार, अनिल, दीपक, अन्नू छिकारा मौजूद रहे।