फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP expresses displeasure over poor condition of roads, instructions to get Khativas overbridge completed in due time

सड़कों की खराब हालत पर सांसद ने जताई नाराजगी, खातीवास ओवरब्रिज को तय समय में पूरा करवाने के दिए निर्देश

Wed, 26 Feb 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
MP expresses displeasure over poor condition of roads, instructions to get Khativas overbridge completed in due time
MP expresses displeasure over poor condition of roads, instructions to get Khativas overbridge completed in due time - फोटो : Jhjhar
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा छाया रहा। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सड़कों की हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़कों की हालत खराब है, इन्हें सुधारने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने खातीवास मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण में देरी को लेकर कहा कि इसकी वजह से दादरी मार्ग पर हादसे बढ़ गए हैं। ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि दादरी मार्ग पर वाहनों का लोड कम हो सके। उनकी नाराजगी पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि 80 किलोमीटर नई सड़क बनाई जा रही हैं तथा खराब की हालत भी सुधारी जाएगी। इस अवसर पर बेरी के एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, झज्जर की एसडीएम शिखा, बादली एसडीएम विशाल, डीआरडीए के सीईओ बिजेंद्र हुड्डा, सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, चेयरमैन मनीष शर्मा, प्रवीन गर्ग, बिल्लू कादियान, संजीव कादियान, सरपंच महेंद्र, अशोक शर्मा, सुनील लाकड़ा, सुनील शर्मा, राजेंद्र शर्मा, केशव सिंगला, परमजीत सेठी, क्षितिज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आवास योजना में निशाने पर रहे अधिकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना में बहादुरगढ़, झज्जर व बेरी के अधिकारी सांसद व डीसी के निशाने पर रहे। सांसद ने समीक्षा में पाया कि बहादुरगढ़ में 861 केस पेंडिंग हैं। इस पर डीसी जितेंद्र कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लग रहा है कि बहादुरगढ़ वाले तो कोई रुचि नहीं दिखा रहे। वहीं बेरी में लाल डोरा जमीन के चलते कागजी समस्याओं को दूर करने के लिए असेस्मेंट को ही आधार मानने पर चर्चा हुई। झज्जर में भी बैंक अधिकारियों से मिलकर कैंप लगाने व आवेदकों के कागजात पूरा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आर्गेनिक फार्म को उपलब्ध करवाया जाएगा बाजार
आजीविका मिशन के तहत आर्गेनिक फार्मिंग को लेकर अधिकारियों ने सांसद को बताया कि जिले में काफी किसान ऐसा कर रहे हैं। 536 महिला समूहों को जमीन लीज पर दिलवाई गई है। सांसद ने सवाल किया कि आर्गेनिक फार्मिंग के उत्पादों के लिए मार्केट की क्या व्यवस्था है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में तो किसान खुद ही कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि ऐसे किसानों केे मार्केट उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे रखे ट्रांसफार्मरों को हटाया जाए
सांसद अरविंद शर्मा ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिलानी गेट पर जो ट्रांसफार्मर नीचे रखा हुआ है, उस समस्या का समाधान किया जाए। इसके अलावा रिहायशी इलाकों से बिजली की हाई वोल्टेज तारों को हटाया जाए। निगम के अधीक्षक अभियंता संदीप जैन ने बताया कि इस पर काम शुरू है तथा 129 में से 21 स्थानों पर तारें हटा दी हैं। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 80 गांवों को चिह्नित कर 68 गांवों में कार्य शुरू कर दिया गया है।

डोर-टू-डोर व सफाई कर्मचारियों की मांगी डिटेल
सांसद ने सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि झज्जर में डोर-टू-डोर टेंडर में कितने कर्मचारी, ट्रैक्टर व संसाधन प्रयोग किए जा रहे हैं, उनकी पूरी डिटेल दी जाए। वहीं बहादुरगढ़ के सेक्टरों में सफाई के लिए दिए गए टेंडर में कितने कर्मचारियों व मशीनों का प्रयोग ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है, इसकी पूरी जानकारी उन्होंने बहादुरगढ़ नपा सचिव से मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed