फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP Dipendra launch development projects worth millions

सांसद दीपेंद्र ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Tue, 12 Aug 2014 11:48 PM IST
jhjhar
jhjhar Updated Tue, 12 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की तरक्की वहां के आधारभूत ढांचे पर निर्भर करती है। ऐसे में मौजूदा सरकार ने बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सांसद सोमवार देर सायं झज्जर शहर के राव मंगलीराम पार्क परिसर में आयोजित शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में आमजन से बातचीत कर रहे थे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा और हरियाणा की शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने संयुक्त रूप से शहर में नवनिर्मित राव मंगलीराम पार्क सहित अनेक बड़ी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात दी।
विज्ञापन


ये मिली सौगात
भदाना में 220 केवी पावर सब स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने गांव भदाना में हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से नवनिर्मित 220 केवी पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया।

47.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पावर सब स्टेशन से झज्जर, माछरौली व बादली क्षेत्र सहित 114 गांवों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होगी।

इस क्षेत्र में पहले नूना माजरा स्थित पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती थी। लाइन लोस की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भदाना का यह पावर हाउस एक सार्थक पहल है।

राव मंगली राम पार्क जनता को सौंपा
शहर के सांपला रोड स्थित तालाब को नया स्वरूप पार्क के रूप में दिया गया है। सांसद ने सोमवार देर रात पार्क का उद्घाटन करते हुए इसे शहरवासियों को सौंपा।

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से चार एकड़ क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह पार्क शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बेहतर कदम है। राव मंगलीराम पार्क में 800 मीटर का फुटपाथ बनाया गया है, जहां शहरवासी सुबह-शाम सैर कर सकते हैं।

वहीं इस परिसर में पुरुष व महिला के साथ-साथ शारीरिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण भी किया गया है। पार्क परिसर में चार हाई मास्क लाइट लगाई गई हैं। बुजुर्ग व महिलाएं सैर के दौरान आराम कर सकें इसके लिए हरी-भरी घास के साथ 31 बैंच भी बैठने के लिए लगाए गए हैं।


किसानों से संबंधित कार्यालय एक छत के नीचे
सांसद हुड्डा ने शहर के डायवर्सन रोड के समीप नवनिर्मित किसान सेवा सदन का भी उद्घाटन किया। 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस किसान सेवा सदन में किसानों से संबंधित विभागों के कार्यालय अब एक ही छत के नीचे होंगे।

साथ ही किसानों को दिए जाने वाले जागरुकता प्रशिक्षण की व्यवस्था भी इसी परिसर के बहुउद्देशीय हाल में होगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस किसान सेवा सदन में कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग के कार्यालय होंगे।

मीडिया सेंटर की रखी आधारशिला
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्वयं रुचि लेते हुए पत्रकारों की सुविधा के मद्देनजर मीडिया सेंटर की आधारशिला सोमवार को झज्जर में रखी।

शहर की पुरानी तहसील परिसर में करीब 28 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका द्वारा मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed