फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP Deepender Hooda said that BJP leaders want to spoil the atmosphere of the state

सांसद के बयान पर दीपेंद्र का पलटवार: बोले- प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं भाजपा नेता, अरविंद शर्मा ने दी सफाई

Sun, 07 Nov 2021 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 08:57 PM IST
सार

शुक्रवार को किलोई गांव के प्राचीन मंदिर में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया था। इसके विरोध में शनिवार को भाजपा नेताओं ने रोहतक शहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और बंधक बनाने के प्रकरण के पीछे कांग्रेस व हुड्डा का हाथ बताया। इसी दौरान रोहतक लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा था कि कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ कोई आंख उठेगी तो आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे।

विज्ञापन
MP Deepender Hooda said that BJP leaders want to spoil the atmosphere of the state
दीपेंद्र हुड्डा और अरविंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोगों को गैर-जिम्मेदारना बयान नहीं देना चाहिए। इस तरह का बयान देकर भाजपा नेता जनता का ध्यान भटकाकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद शर्मा के बयान पर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है, जब मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोग ही गर्दन काटने और लट्ठ उठाने जैसे बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने ये टिप्पणी हरियाणा के झज्जर जिले में सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान दी। बता दें कि शनिवार को रोहतक में भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने एक सभा के दौरान अपने संबोधन में दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी देते हुए कहा था कि भाजपा नेता मनीष ग्रोवर की तरफ उठने वाला हाथ और आंख फोड़ दी जाएगी। उनके इस बयान से सियासत काफी गरमा गई थी। भाजपा सांसद के बयान की कांग्रेस नेताओं व लोगों ने काफी आलोचना की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद हुड्डा ने कहा कि सरकार ने तेल के भाव 50 रुपये बढ़ाकर 5 रुपये घटा दिए हैं जो लोगों के साथ राहत नहीं धोखा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर खेतों में किसानों की फसलें ख़राब हुई हैं लेकिन आज तक उनको मुआवजा नहीं मिला। सरकार न तो मुआवजे के लिए गिरदावरी करा रही है, न ही मुआवजा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यूं ही सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो बड़े पैमाने पर न केवल खरीफ की फसल खराब हो जाएगी बल्कि रबी की फसल की बिजाई भी नहीं हो पाएगी। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र्र हुड्डा ने कही। उन्होंने मांग की है कि बारिश के चलते बड़े पैमाने पर फसलों का जो खराबा हुआ है उसकी स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से हरियाणा की पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं।
 
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: खुले में नमाज पढ़ने के मामले में बोले मंत्री विज- धार्मिक स्थानों के अंदर ही हों धार्मिक आयोजन

प्रदेश में कानून नहीं जंगलराज : हुड्डा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि झज्जर में दिन-दहाड़े मर्डर हो रहे हैं, दुकानदारों से छीनाझपटी हो रही है। अपराधी जिस प्रकार बेखौफ होकर घूम रहे हैं, ये स्थिति हमने कभी नहीं देखी। सरकार और प्रशासन की पूर्ण जवाबदेही बनती है क़ानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति को स्वीकार करते हुए इसे दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। आज झज्जर में जो जंगलराज है वो पूरे हरियाणा के जंगलराज का एक स्वरूप है। ये स्थिति पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार तेल के दाम 50 रुपये बढ़ाकर 5 रुपये कम करने का दिखावा कर रही है। ये महंगाई से राहत नहीं जनता के साथ खुलेआम धोखा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार वैट में चंद पैसों की कटौती करके महंगाई कम करने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।

कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों को चेताने के लिए दिया था बयान : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्व किसानों के नाम पर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं को चेताने के लिए यह बयान दिया था। बयान को अलग तरीके से पेश किया गया है। उनकी ऐसी कोई नीयत नहीं थी कि समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचे।


सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि वह खुद किसान के बेटे हैं और हमेशा किसानों का सम्मान किया है। उन्होंने हमेशा ही खाप पंचायतों का भी सम्मान किया है। उनका बयान तो भाईचारे को तोड़ने वाले कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों के खिलाफ है। चुनाव रूपी महायज्ञ में समाज के सभी वर्गों ने आहुति दी थी, वह 36 बिरादरी के वोट से सांसद बने हैं। वह हों या मनीष ग्रोवर, पहले कार्यकर्ता हैं, फिर सांसद या मंत्री। पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि किलोई प्रकरण को लेकर वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस तरह की घटनाओं में कभी किसान शामिल नहीं हो सकते।

किसानों को बदनाम करने के लिए कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों ने यह साजिश रची थी। मंदिर जैसी पवित्र जगह पर लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे, कार्यकर्ताओं को कई घंटे तक बंधक बनाया गया। पूर्वमंत्री के साथ बदतमीजी भी की गई। प्रदेश की जनता को पता है कि 2016 की हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है। अभी भी वे ही लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, लेकिन सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed