फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mother, daughter killed by falling hightension wire

हाईटेंशन तार गिरने से मां-बेटी की मौत

Mon, 24 Nov 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother, daughter killed by falling hightension wire

गांव डाबोदा-दुल्हेेड़ा के बीच स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बने अस्थायी घाट पर बिजली की हाइटेंशन तार गिर जाने से यहां कपड़े धो रही मां और बेटी बुरी तरह झुलस गई।

विज्ञापन


करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुल्हेड़ा के पास पूजा ईंट भट्ठे पर कार्यरत 35 वर्षीय लीला पत्नी सिकंदर अपनी 12 वर्षीय बेटी नीतू के साथ रविवार की दोपहर करीब 12 बजे भट्ठे के पास ही बने एक अस्थाई घाट पर कपड़े धो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट के ऊपर से बुपनियां से दुल्हेड़ा तक की 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जब दोनों मां-बेटी कपड़े धो रही थीं, तो अचानक हाइटेंशन लाइन टूट गई।

हाईटेंशन तार टूटकर सीधे लीला और बेटी नीतू पर आ गिरी। करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली निगम अधिकारियों को सूचित कर सप्लाई रुकवाई गई। इसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना भयंकर था कि पास खड़े लोगों की रूह कांप गई।

दोनों के शरीर के जिस भी हिस्से पर तार गिरी, वह बिल्कुल जल गया और धुआं उठने लगा। दोनों का शरीर बिलकुल नीला पड़ गया था। चूंकि यह हादसा सड़क के पास हुआ था, तो आसपास काफी भीड़ हो गई।

शनिवार को आए थे काम पर
मूल रूप से बिहार के जिले नवादा के रिसलपुर क्षेत्र का सिकंदर अपने परिवार के साथ रोजगार के लिए हाल ही में दुल्हेड़ा आया था। इस परिवार ने शनिवार को ही दुल्हेड़ा के पास पूजा भट्ठे पर काम शुरू किया था।

पत्नी लीला और बेटी नीतू की मौत से सिकंदर गहरे सदमे में है। छह भाई-बहनों में नीतू दूसरे नंबर की थी। मां और बहन की मौत से भाई-बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

देर से आई पुलिस
ठेकेदार धर्मबीर गुलिया ने कहा कि हादसा 12 बजे के करीब हुआ था। उसी वक्त 100 नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला।

इसके बाद वे दुल्हेड़ा नाके पर गए और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी। उन कर्मियों ने सदर थाना पुलिस बहादुरगढ़ में सूचना दी।

दोपहर करीब पौने दो बजे पुलिस पहुंची और कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सामान्य अस्पताल में भेज दिया।

मुआवजे की मांग
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रोहतास यादव ने इस हादसे के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि तार टूटने के कारणों की जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यादव ने राज्य सरकार से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की भलाई के लिए विशेेष कदम उठाने की मांग भी की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed