फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mostwanted arrested

मोस्टवांटेड 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश संदीप गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
mostwanted arrested
झज्जर। बेरी पुलिस थाने में दिसंबर 2019 में जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में स्पेशल टास्क फोर्स रोहतक की टीम ने 25 हजार रुपयेे के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक संदीप कुमार इंचार्ज एसटीएफ यूनिट रोहतक की टीम ने मंगलवार की शाम को गांव कथुरा से इनामी बदमाश संदीप उर्फ तमिला पुत्र राम अवतार निवासी गांव मलिकपुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अति वांछित इनामी बदमाश को थाना बेरी में 19 दिसंबर 2019 को दर्ज मुकदमा नं. 447 धारा 195-ए, 307, 341 आईपीसी, 25.54.59 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ रोहतक टीम के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अति वांछित आरोपी संदीप उर्फ तमिला ने साथियों के साथ मिलकर फाग वाले दिन 21 मार्च 2019 को छूछकवास चौक पर भीम निवासी गांव अच्छेज की गोली मारकर हत्या की थी। इस संदर्भ में 21 मार्च 2019 मुकदमा न. 94 धारा 148,149, 302, 341, 212,120-बी व ए एक्ट के तहत थाना बेरी में दर्ज हुआ था। पुलिस महानिदेशक हरियाणा की तरफ से संदीप उर्फ तमिला की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। फरारी के दौरान आरोपी संदीप उर्फ तमिला ने भीम की हत्या के मामले में गवाह धीरज निवासी पैंतावास, जिला चरखी दादरी को जान से मारने की नियत से गोली मार पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी फरार हो गया था। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर को सौंपा आरोपी
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, चोरी, आपराधिक षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी देना, नाजायज हथियार रखना, फायर करके जानलेवा हमला व हत्या सहित अनेक आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अपराध जांच शाखा झज्जर के हवाले किया गया है। निरीक्षक जितेंद्र कुमार प्रभारी सीआईए झज्जर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार की टीम की तरफ से आरोपी संदीप उर्फ तमिला को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed