फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Most trains will be cancelled due to interlocking work

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंटरलॉकिंग काम के चलते रद्द रहेंगी अधिकतर ट्रेनें

Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Most trains will be cancelled due to interlocking work
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम के चलते दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। हालांकि हफ्ते के बीच-बीच में ट्रेनों का संचालन होगा। इसके कारण रोहतक-दिल्ली के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ सवारी गाड़ी पहले ही रद्द की गई हैं। दैनिक रेल यात्री समिति ने रेलवे विभाग से ट्रेनों को पूरी तरह रद्द न करके बहादुरगढ़ से रोहतक, जींद, हिसार व भिवानी की गाड़ियों को लगातार चलाने की मांग उठाई है। दरअसल, शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। जबकि कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन व कुछ गाड़ियों को रूट छोटा किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में 14323-14324 बरेली इंटरसिटी को 26 दिसंबर से 16 जनवरी 2025 तक, 20409-20410 दिल्ली बटिंडा इंटरसिटी 7 जनवरी से 16 जनवरी तक, 22479-22480 दिल्ली-लुधियाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 से 9 जनवरी तक और इसके बाद 11, 12, 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14035 पठानकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 8, 10, 13 व 15 जनवरी को, 14036 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस, 7, 9 , 11 व 14 जनवरी को, 22485-22486 दिल्ली-मोंगा इंटरसिटी 10 से 13 जनवरी तक, 14737-14738 कालिंदी एक्सप्रेस 14, 16 व 17 जनवरी को व गाड़ी नंबर 4462 रोहतक-दिल्ली, 4424 जींद-दिल्ली, 4456 जींद-दिल्ली, 4988 जींद-दिल्ली, 4453 नई दिल्ली-जींद, 4431 दिल्ली-जाखल, 4432 जाखल-दिल्ली को 7 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा गाड़ी नंबर 4454 जींद-नई दिल्ली, 4089-4090 दिल्ली-हिसार व गाड़ी नंबर 4425 को 14 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है। गाड़ी नंबर 16318, 19804 , 12439, 14727, 14728, 15909, 12481 व 14731 को परिवर्तित रेल मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ गाड़ियों को रोहतक जंक्शन से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध के मौसम में कुछ गाड़ियों को पहले ही रद्द किया जा चुका है अब शकूरबस्ती स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के चलते एक माह से अधिक दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर अधिकतर गाड़ियों का संचालन प्रभावित होने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्रियों की मांग है जींद व भिवानी की ओर जाने वाली कुछ गाड़ियों को सुबह-शाम बहादुरगढ़ स्टेशन से संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed