{"_id":"45554009770483f2f95b27d46eea7793","slug":"mla-order-to-change-the-bricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिए ईंटों को बदलने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिए ईंटों को बदलने के आदेश
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक नरेश कौशिक ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ माइनर पर चल रहे निर्माण कार्य और बहादुरगढ़ वाटर चैनल पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विधायक ने नहरी विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उपयोग हो रही दोयम दर्जे की ईंटों को तुरंत बदलनेे के आदेश दिए।
जलघर में टैंकों और वाटर चैनल के कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। विधायक ने कहा कि सफाई कार्य जल्द पूरा कर सामान्य रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
छह करोड़ की लागत
विधायक कौशिक ने बताया कि भाजपा सरकार ने हर खेत को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई पानी पहुंचाने का फैसला लिया है। बहादुरगढ़ माइनर के पक्कीकरण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
रोहद से जीरो टेल तक पक्का किया जा रहा है। लगभग 20 किलोमीटर लंबी माइनर का सुधारीकरण कार्य नहरी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। माइनर पक्की होने के बाद टेल तक पूरा पानी पंहुचेगा।
विज्ञापन
इन गांवों को होगा लाभ
माइनर के पक्का होने से रोहद, मांडोठी, आसोदा, जाखोदा, कसार, नया गांव, बहादुरगढ़, सोलधा, सिदद्ीपुर को सीधा लाभ मिलेगा।
माइनर पक्का होने से नहरी पानी का बहाव तेज होगा और ज्यादा पानी किसानों और जलघरों को पूरा पानी मिलेगा। एसडीओ यशपाल सांगवान ने बताया कि माइनर के पक्का होने का कार्य फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ क्षेत्र के सभी माइनरों के सुधारीकरण और पक्का करने के लिए प्रयासरत हैं।
सिंचाई विभाग को टेल तक पूरा पानी पंहुचाने के आदेश दिए गए हैं। टेलों पर पानी की मात्रा की निरंतर जांच करने का सिस्टम भी तैयार किया गया है।
आसौदा में सरदारा माइनर, गुभाना माइनर, ढांसा माइनर के सुधारीकरण का कार्य भी चल रहा है। निरीक्षण के दौरान कैप्टन बलवान सिंह खत्री, रमेश शर्मा, जगन्नाथ, पवन पहलवान आदि भी विधायक के साथ रहे।