फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mission Admission: Online admissions will be done from today on more than four thousand seats in 14 government ITIs of the district

मिशन एडमिशन : जिले की 14 सरकारी आईटीआई में चार हजार से अधिक सीटों पर आज से होंगे आनलाइन दाखिले

Fri, 07 Jun 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Online admissions will be done from today on more than four thousand seats in 14 government ITIs of the district
झज्जर। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। जिले में 14 सरकारी आईटीआई हैं, इनमें इस बार दाखिले होंगे। इन सभी 14 आईटीआई में लगभग चार हजार सीटें हैं, लेकिन फाइनल सीटों की संख्या अभी निदेशालय की तरफ से जारी होनी है। नए कोर्स या ट्रेड आने के चलते अभी इनमें बदलाव होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होनी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने दाखिले से संबंधित पत्र पहले ही जारी कर दिया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू होने जा रही है, जो 21 जून तक चलेगी। आवेदक को एडमिशनस डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी को दाखिले के लिए ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन



इन संस्थाओं में होगी दाखिला प्रक्रिया

जिले में राजकीय आईटीआई आसौदा टोडरान, राजकीय आईटीआई बहादुरगढ़ सेक्टर-2, राजकीय महिला आईटीआई बेरी मोड बहादुरगढ़, राजकीय आईटीआई भापडोदा, राजकीय आईटीआई छारा, राजकीय आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, राजकीय आईटीआई खुड्डन, राजकीय महिला आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, राजकीय आईटीआई मातनहेल बहू झोलरी रोड, राजकीय आईटीआई पहरीपुर, राजकीय आईटीआई साल्हावास, राजकीय आईटीआई जहांगीरपुर, राजकीय आईटीआई दुबलधन, सैनिक परिवार भवन आईटीआई झज्जर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुढ़ा आईटीआई में 18 ट्रेड, एक की मांग भेजी
राजकीय आईटीआई गुढा में कुल 18 ट्रेड हैं और लगभग 670 सीटें हैं। यहां स्टेनो अंग्रेजी का कोर्स इस साल से शुरू करने के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि वह पूरी हो जाएगी। आईटीआई प्रशासन की तरफ से दाखिले को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दो हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। विद्यार्थी चाहें तो आईटीआई में आकर भी फार्म भर सकते हैं। इसके लिए अलग से पांच कंप्यूटरों की व्यवस्था कर दी गई है।




आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, जो 21 जून तक चलेगी। आईटीआई के लिए नए कोर्स स्टेनो अंग्रेजी की मांग भेजी गई है। दो हेल्प डेस्क लगाए गए हैं और पांच कंप्यूटर फार्म भरवाने के लिए भी लगा दिए गए हैं।
- जीतपाल, प्रिंसिपल, आईटीआई गुढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed