{"_id":"5ec80a0f8ebc3e90a9391d43","slug":"migrant-worker-jhjhar-news-rtk5561381186","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर उपमंडल से 47 प्रवासी श्रमिक भेजे असम, नागालेंड व सिक्किम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर उपमंडल से 47 प्रवासी श्रमिक भेजे असम, नागालेंड व सिक्किम
विज्ञापन
श्रमिकों को लेकर रवाना होती बस।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के तहत चल रहे लॉकडाउन में झज्जर जिला से प्रवासी श्रमिकों को निर्धारित शेड्यूल अनुसार गृह जिलों में भेजा जा रहा है। अस्थायी शेल्टर होम में रात्रि ठहराव के साथ ही शुक्रवार सुबह भोजन कराने उपरांत सभी प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। शुक्रवार को झज्जर मुख्यालय से आसाम, नागालैंड व सिक्किम के लिए कुल 47 प्रवासी श्रमिकों को गुरुग्राम व दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।
46 गुरुग्राम और एक श्रमिक दिल्ली भेजा
उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में झज्जर जिला से निरंतर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को उनके परिजनों के पास भेजने की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी है। झज्जर एसडीएम शिखा की देखरेख में शुक्रवार को 46 प्रवासी श्रमिक रोडवेज की दो बसों में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन भेजे गए जहां से वे आसाम व नागालैंड को जाने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन से अपने गृह जिलों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिक्किम के एक प्रवासी श्रमिक को दिल्ली रेलवे स्टेशन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों को पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए अस्थायी शेल्टर होम में ठहराया गया और रात्रि भोजन के साथ ही सुबह का नाश्ता कराकर उनके स्वास्थ्य की जांच करवा रोडवेज बसों में बैठाया गया। झज्जर बस स्टेंड से तहसीलदार नरेंद्र दलाल व नगरपालिका सचिव अरूण नांदल ने आसाम, नागालैंड व सिक्किम जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को मास्क, पानी की बोतल व बिस्कुट के पैकेट देते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की।
गुरुग्राम से रवाना हुई ट्रेन
शुक्रवार को गुरुग्राम से आसाम व नागालैंड के प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन रवाना हो रही है वहीं दिल्ली से सिक्किम के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन जा रही है, ऐसे में झज्जर से गुरुग्राम व दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा गया।