फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Migrant child dies due to electric shock from inverter

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनवर्टर में आए करंट से प्रवासी बच्ची की मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Migrant child dies due to electric shock from inverter
बहादुरगढ़। दो माह पहले बिहार के दरभंगा से काम की तलाश में बहादुरगढ़ आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा। बुधवार को बारिश के दौरान झोपड़ी में रखे इनवर्टर में आए करंट की चपेट में परिवार की 10 वर्षीय बच्ची आ गई। परिजन और आसपास लोग उसे नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 जांच अधिकारी दीपक महलावत्र मौके पर पहुंचे व वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बिहार के दरभंगा से आया यह परिवार दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-6 के सामने गौरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स के बाहर बने फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। दो माह पहले ही परिवार यहां आया था। मृतका की मां सीता ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। इनमें से एक बेटी 10 वर्षीय प्रीति बुधवार को करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पति दो माह पहले जब यहां उन्हें लेकर आए तो उस दिन ही वह उन्हें यहां छोड़कर चले गए। जैसे-तैसे वह अपने बच्चों का पेट पाल रहीं हैं। आसपास रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार उन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवा देते हैं। इससे वह अपने बच्चों का पेट भर रही हैं। अब उन पर एक और दुख आ पड़ा है। पांच बच्चों में एक 12 वर्षीय, 10 वर्षीय, 8 वर्षीय, 6 और सबसे छोटा बच्चा 4 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बच्चों के सिर पर न तो छत है और न ही खाने-पीने को राशन। रेहड़ी संचालक ही परिवार को खाने पीने का सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रीति का शव अस्पताल में रखा और मां फुटपाथ अपने बच्चों को संभाल रही है।




दिल्ली-रोहतक रोड पर फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक परिवार की 10 वर्षीय बच्ची इनवर्टर करंट की चपेट मेें आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed