फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro will run in a phased manner from September 7.

सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से चलेगी मेट्रो

Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Metro will run in a phased manner from September 7.
बहादुरगढ़। अनलॉक-4 की निर्देशानुसार दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर भी मेट्रो सेवा 7 सितंबर से बहाल कर दी जाएंगी। लेकिन मेट्रो का संचालन कई तरह की पाबंदियों के साथ होगा। मेट्रो सेवा के लिए स्टेशन अधिकारियों को विस्तृत गाइडलाइंस मंगलवार तक मिलने की संभावना है। मेट्रो सेवा बहाल होने की संभावना से शहर के लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में मेट्रो सेवा 22 मार्च से बंद है। दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्तिनगर से बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक ग्रीन लाइन पर कुल 23 मेट्रो स्टेशनों के बीच कितनी गाड़ियां चलेंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार संपूर्ण योजना मंगलवार तक स्पष्ट हो सकेगी। डीएमआरसी को गाइडलाइंस शहरी विकास मंत्रालय जारी करेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आधे से अधिक लोग फिलहाल सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मेट्रो में भी कम यात्री आने का अनुमान है। बहुत कम यात्री आए तो हो सकता है सेवा बहाल करने के पहले दिन लगभग आधी गाड़ियां ही चलाई जाएं। लेकिन सोशल डिस्टेंस कायम रखने के लिए थोड़े यात्रियों के साथ ज्यादा गाड़ियां भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में ग्रीन लाइन पर 20 गाड़ियां चलती हैं। इन गाड़ियों के कई-कई फेरे होते हैं। लगभग हरेक तीन मिनट में हर स्टेशन पर गाड़ी पहुंच जाती है। अनलॉक-4 के निर्देशानुसार ही मेट्रो की संपूर्ण सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएंगी। डीएमआरसी का स्टाफ संपूर्ण सेवा बहाल करने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताया सुकून
केंद्र सरकार की ओर से 7 सितंबर से मेट्रो सेवा बहाल करने की घोषणा से बहादुरगढ़ के लोगों ने सुकून जाहिर किया है। नगर निवासी रविंद्र ने कहा कि वह हर रोज चांदनी चौक की भागीरथ पैलेस मार्केट से दवा लेने जाते हैं। मेट्रो से जाने-आने में किराया तो ज्यादा खर्च होता है, लेकिन सफर सुखदायक रहता है और समय भी बचता है। दिल्ली की पटेलनगर मार्केट में दुकान चलाने वाले बहादुरगढ़ के सुनील ने कहा कि मेट्रो बंद रहने से उन्हें अपनी गाड़ी से जाना पड़ता है, जो बहुत महंगा पड़ता है। अब 7 सितंबर से सुविधा फिर मिलेगी। सचिन कुमार मेट्रो से दिल्ली के सरिता विहार जाते थे। अब सेवा बंद है तो बाइक से जाना पड़ता है। बाइक से करीब 35 किलोमीटर का यह सफर असुरक्षित और थका देने वाला तो ही है महंगा भी पड़ता है। सतिन कहते हैं कि मेट्रो से जाना-आना सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed