फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Memorandum submitted to MLA for honorarium allowance

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक को मानदेय भत्ते के लिए सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA for honorarium allowance
विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य।संवाद
साल्हावास। प्रदेश में पूर्व सरपंचों, पूर्व ब्लॉक समिति चैयरमेन, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन को मिल रहे मानदेय भत्ते व पेंशन की तर्ज पर अब मातनहेल व साल्हावास ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्यों ने भी मानदेय भत्ते व पेंशन दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक गीता भुक्कल को पूर्व ब्लाक समिति सदस्यों ने मांग पत्र सौंपा। पूर्व ब्लाक समिति सदस्यों ने शनिवार को विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया और ब्लॉक समिति सदस्यों को मानदेय भत्ता व पेंशन दिलवाने की मांग की। पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुरेंद्र सासरोली, रमेश खानपुर कला, रामवीर बिरोहड, दलवीर मारौत, वेदवंती खोरडा, राजेश झामरी, राजेश नौगांव ममता विधायक के आवास पर पहुंचकर विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब सरपंचों, पूर्व ब्लॉक समिति चैयरमेन, पूर्व वाइस चेयरमैन व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को मानदेय भत्ता मिल सकता है तो पूर्व ब्लॉक समिति सदस्यों को क्यों नहीं। विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व ब्लॉक समिति सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगी। पूर्व ब्लाक समिति सदस्य व पूर्व जिला परिषद सदस्य आज भी समाज के हितों के मुद्दों को जोर-शोर से उठते हैं। वे आज भी समाज हित में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed