फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Megha in the English Department, and Khushboo and Sarita in the Hindi Department, created outstanding models.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंग्रेजी विभाग में मेघा और हिंदी में खुशबू व सरिता ने बनाए उत्कृष्ट मॉडल

Thu, 23 Apr 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Megha in the English Department, and Khushboo and Sarita in the Hindi Department, created outstanding models.
-फोटो 84 : प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अन्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्राओं के मॉडलों एवं नवाचारी प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अंग्रेजी विभाग से मेघा और हिंदी में खुशबू व सरिता ने उत्कृष्ट मॉडल बनाकर पहला स्थान पाया। सामाजिक विज्ञान में कशिश व अनीता रानी तो गणित व विज्ञान में साक्षी ने उल्लेखनीय मॉडल बनाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने दर्शाया कि किस प्रकार अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना उपयोगी एवं टिकाऊ शिक्षण सामग्री तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका पूजा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला, अमरदीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व रेनू सिंह डीएवी स्कूल ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, पूजा मौजूद रही। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने निर्णायकों को पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने मारी बाजी
हिंदी विभाग में खुशबू, अंग्रेजी विभाग में मेघा, सामाजिक विज्ञान में कशिश और अनीता रानी व गणित और विज्ञान में प्रथम स्थान साक्षी ने पाया। इसको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन इको क्लब, पीटीए, एनएसएस व वाईआरसी इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed