{"_id":"655cffdffaa415f8d80ea344","slug":"medal-winner-dev-pehalwan-congratulated-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3742-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक विजेता देव पहलवान का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक विजेता देव पहलवान का किया अभिनंदन
Wed, 22 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। रूस में आयोजित वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले देव पहलवान का शहर में पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। परिजनों, वार्ड पार्षद और खेल प्रेमियों ने उनको सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।
18 व 19 नवंबर को रूस में वर्ल्ड ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इस चैंपियनशिप में दुनियाभर के पहलवानों ने भाग लिया। शहर के बसंत विहार के रहने वाले 17 वर्षीय देव कुमार ने भी जोरआजमाइश की थी। देव ने 110 किलोग्राम में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। उनकी जीत पर परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को बहादुरगढ़ लौटने पर देव पुत्र विजय कुमार का उसके परिजनों, वार्ड पार्षद रमन यादव सहित अन्य खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। एमआर सिटी डायरेक्टर हेमंत शर्मा, दलजीत दलाल, सुमित अहलावत, नितेश डबास, प्रवीण, कुलदीप, सनी यादव, हिमांशु और कृष्णा सहित अन्य लोगों ने देव की जीत पर खुशी जताई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पिता विजय भी अपने बेटे की जीत पर गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि देव 6 बार नेशनल में तथा 3 बार इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।
-फोटो 53 : पदक विजेता देव का अभिनंदन करते पार्षद रमन व वार्डवासी।