फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman found hanging in house

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान में फंदे से लटकती मिली विवाहिता

Mon, 09 Oct 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in house
बहादुरगढ़। शहर की मेट्रो स्टाफ कॉलोनी में एक महिला मकान में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने बेटी को जन्म दिया था इसे ससुराल वाले नाराज थे, इसके अलावा दहेज को भी हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मृतका के पिता रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी की दहेज की सभी मांगें पूरी न होने और पुत्री को जन्म देने के कारण हत्या की गई है। बिहार के जिला गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के कस्बा चांदचौरा के मोहल्ला सेवा दल रोड की चम्पत गली निवासी रामेश्वर प्रसाद भूषण ने शहर थाना बहादुरगढ़ की सेक्टर-9 पुलिस चौकी में सूचना दी कि मेट्रो कॉलोनी में रह रही उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस उक्त मकान में पहुंची और कार्रवाई शुरू की। रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निशिता कुमारी का विवाह 26 अप्रैल 2016 को उत्तम कुमार के साथ किया था। उत्तम कुमार जिला औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के गांव पत्या के निवासी हैं। वह दिल्ली मेट्रो में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर मुंडका में कार्यरत हैं और बहादुरगढ़ में मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में निशिता के साथ करीब 4 साल से रहते थे। रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन विवाह के बाद से ही उनकी बेटी निशिता कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसको काली कहकर ताने दिए जाते और अधिक दहेज की मांग की जाती। शादी के 2-3 महीने बाद से ही ताना मारा जाने लगा कि वो बांझ है और बच्चा पैदा नहीं कर सकती। उससे दो बच्चे पैदा हुए। तब ससुरालिये लड़का न होने की वजह से सताने लगे। दोनों ही बच्चों के जन्म के लिए डिलीवरी मायके में हुई।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष से पीड़ित निशिता लंबे-लंबे समय तक अपने मायके में रही। लगातार उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उत्तम कुमार किसी अन्य लड़की से भी संबंध रखता था। रामेश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अंतत: उत्तम कुमार ने निशिता की फांसी देकर हत्या कर दी। पुलिस ने निशिता की मौत के मामले में उसके पति उत्तम कुमार, उसकी मां बसंती देवी, पिता सुरेन्द्र सिंह, ननद ललिता देवी और ननदोई राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव निशिता के वारिसों को सौंप दिया। रामेश्वर प्रसाद ने अपने नाती व नातिन को भी मांगा और पुलिस से ये बच्चे उनके पिता उत्तम कुमार को न सौंपने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed