फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married accuses husband of assault and rape, even after registering the case, no arrest was made

विवाहिता ने लगाया पति पर मारपीट करने व दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married accuses husband of assault and rape, even after registering the case, no arrest was made
झज्जर। जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया हुआ है। पुलिस ने 8 मई को विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, लेकिन उसके बाद से अब तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। विवाहिता बार-बार पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस की तरफ से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि वह डीएसपी से लेकर आईजी तक न्याय की गुहार लगा चुकी है, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। महिला का कहना है कि पिछले साल फरवरी में झज्जर जिले के एक गांव निवासी युवक से उसने प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों दूसरे स्थान पर रहे थे। कुछ समय पहले ही वह है अपने पति के साथ ससुराल गई थी। ससुराल आने के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। जिसका एक मामला दहेज प्रताड़ना का रोहतक में भी दर्ज है, क्योंकि विवाहिता का मायका रोहतक जिले के एक गांव में है। महिला का आरोप है कि पिछले दिनों उसका पति उसे अपने घर लेकर गया था। उसके बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे भूखा प्यासा रखा। कुछ दिन बाद झज्जर के एक मोहल्ले में भी किराये के मकान में उसे रखा गया। उसे यहां पर खाने पीने के लिए किसी भी सामान की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके बाद में अपने घर चली गई। महिला का कहना है कि 8 मई को सदर थाने में उसने पति के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दी थी। आरोप है की पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की है। महिला का कहना है कि उसने पति के खिलाफ सेना में भी उनके सीओ को शिकायत की थी। सीओ ने भी उसे तीन माह की छुट्टी देकर मामले को सुलझाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

विवाहिता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed