फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   marpeet for shopkeepers

किराना दुकानदार से मारपीट

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
marpeet for shopkeepers
पटेल नगर के 66 फुटा रोड स्थित किराना दुकानदार के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। दुकानदार ने बताया कि तीनों युवक पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्ति नगर निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसकी पटेल नगर में 66 फुटा रोड पर किराना की दुकान है। 31 अक्तूबर की शाम साढ़े तीन बजे वह दुकान में मौजूद था। इसी बीच तीन युवक आए। तीनों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। तीनों उसके स्टोर में घुस गए और अपने साथ लाए लकड़ी के बिट्टों से उस पर हमला कर दिया। जाते हुए वे उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए और एक बिना नंबर की बाइक में सवार होकर ओमैक्स की तरफ भाग गए। उसे इलाज के बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed