{"_id":"62056873dd77b9767871f989","slug":"manisha-was-first-and-vidhi-was-second-in-400-meters-race-jhjhar-news-rtk6380555192","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम और विधि रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम और विधि रही द्वितीय
विज्ञापन
नेहरू महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में 61वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का वीरवार को शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनपत ग्रेवाल ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कर समारोह की अध्यक्षता की। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और प्रतियोगी भावना से नियमों का पालन करते हुए खेलकूद में भाग लेने की शपथ ली। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की मनीषा प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष की विधि द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की काजल तृतीय रही।
प्राचार्य डॉ. धनपत ग्रेवाल ने कहा कि नेहरू कॉलेज एक ऐतिहासिक संस्था है और इसकी स्थापना में इस इलाके के उन पूर्वजों का योगदान है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए तन मन धन से अपना सहयोग दिया था। मंच संचालन डॉ पुष्पेंद्र काद्यान व डॉ. कविता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी सुनील कुमार, प्रवक्ता रीना और अरुण कुमार सहित सभी प्राध्यापक तथा गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
लड़कियों की प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की मनीषा प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष की विधि द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की काजल तृतीय रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय वर्ष की मोनिका प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की राधिका द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की तन्नू तृतीय रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की करीना प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मनीषा द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की मनीषा तृतीय रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की मनीषा प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष की विधि द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की निधि तृतीय रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की निधि प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की उषा देवी द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की काजल तृतीय रही।
विज्ञापन
लड़कों की प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष का राहुल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का नितिन द्वितीय व बीसीए प्रथम वर्ष का अनिल तृतीय रहा। लम्बी कूद में बीए तृतीय वर्ष का अमन कुमार प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का साहिल कुमार द्वितीय व बीबीए द्वितीय वर्ष का विकास तृतीय रहे। गोला फैंक प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष का हर्ष प्रथम, बीए तृतीय वर्ष का सचिन द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष का चांद तृतीय रहा। ऊंची कूद में पीजीडीजेएमसी का कर्मवीर प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का नमय द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष का मनीष तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष का मनीष प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष राहुल द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष का साहिल तृतीय रहा। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष निखिल प्रथम, पीजीडीजेएमसी का कर्मवीर द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष का मनीष तृतीय रहा।