{"_id":"4526e56749f0c08abd2d4a9b35cddd64","slug":"managers-on-trial-for-culpable-homicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधकों के पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधकों के पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल स्थित पोस्को कोरियन कंपनी में एक मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने कोरिया के दो और तीन भारतीय सहित पांच कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कसौला थाना पुलिस प्रभारी विकास कौशिक ने बताया कि झज्जर जिले के आसौदा गांव निवासी कर्मचारी भूपेंद्र की मौत के बाद उसके पिता लाजपत राय की तहरीर पर पोस्को कं पनी के मैनेजमेंट एमवी यूरोन सियो डायरेक्टर धीयोसीन, एचआर मैनेजर मनीष द्विवेदी, ऐडमिनिस्ट्रेशन हेड संजय राणा और प्रोडेक्शन मैनेजर राजीव दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर, कर्मचारी भूपेंद्र की मौत के बाद बावल क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारी कर्मचारी प्रधान महेंद्र की अगुवाई में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिवार के साथ संवेदना प्रकट की। इसके अलावा इस मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन