{"_id":"639eaf12a9cec6768861368d","slug":"man-found-dead-in-suspicious-circumstances-at-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: तेल की मिल के गोदाम में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar News: तेल की मिल के गोदाम में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 18 Dec 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:41 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उनके पास मिल के मालिक का फोन गया। उन्होंने बताया कि नवीन ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की सूचना शहर पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर छिकारा चौक के समीप एक तेल की मिल में कार्यरत 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक की पहचान नवीन पुत्र मांगे नाथ निवासी खेतावास के रूप में हुई है। मृतक युवक करीब 3 साल से तेल की मिल में काम करता था। युवक चार दिन से अपने घर नहीं गया। उसने ठंड बढ़ने के कारण परिवार वालों को मिल के गोदाम में ही रहने की बात कही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उनके पास मिल के मालिक का फोन गया। उन्होंने बताया कि नवीन ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है। उनका कहना है कि नवीन के पूरे शरीर पर निशान हैं। वहीं फंदे से लटकने के बावजूद उसके पैर फर्श पर टिके हुए थे ऐसी हालत में कोई फंदा नहीं लगा सकता है। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई थे। सबसे बड़ा भाई मानसिक तौर पर परेशान है व छोटा भाई पढ़ाई करता है। नवीन ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन